अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, ₹3.5 लाख करोड़ डूबे
अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में 0.25% की कटौती किए जाने के बाद भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 593 अंक गिरकर 84,404 जबकि 176 अंक गिरकर 25,878 पर बंद हुआ। सीएनबीसी आवाज़ के अनुसार, आज के कारोबार में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप को ₹3.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।