अमेरिका में 2 वर्षीय बच्चे ने गलती से दबाया पिस्टल का ट्रिगर, गोली लगने से मां की हुई मौत

कैलिफोर्निया (अमेरिका) में एक 2-वर्षीय बच्चे द्वारा गलती से पिस्टल का ट्रिगर दबाए जाने के बाद गोली लगने से उसकी मां की मौत होने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट, महिला ने बॉयफ्रेंड की लोडेड पिस्टल बेड पर रखी थी और खेल-खेल में बच्चे के हाथ पिस्टल लग गई। मामले में महिला के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है।