अमेरिकी सरकार का पहला शटडाउन 1976 में राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड के शासन में हुआ। इसके बाद जिमी कार्टर के शासन में 5, रोनाल्ड रेगन में 8, जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश और बराक ओबामा के कार्यकाल में 1-1, बिल क्लिंटन में 2 और डॉनल्ड ट्रंप की सरकार में 3 बार शटडाउन हुए। ट्रंप शासन में 34 दिन का शटडाउन सबसे लंबा रहा।