अमेरिका में 9 के बजाय 5 महीने में जन्मा बच्चा, गिनीज़ बुक में हुआ शामिल

आयोवा (अमेरिका) में 5 जुलाई 2024 को 9 के बजाय 5 महीने में जन्मे नैश नामक बच्चे को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से 'दुनिया के सबसे प्री-मैच्योर बच्चे' का प्रमाणपत्र मिला है। जन्म के समय नैश का वज़न 285 ग्राम था। नैश की मां के मुताबिक, उसे अब भी ऑक्सीजन दिया जा रहा है और फीडिंग ट्यूब लगी है।