फिनलैंड की टेलीकॉम कंपनी नोकिया ने अमेरिका में AI प्रोजेक्ट्स के लिए $4 बिलियन का बड़ा निवेश करने का एलान किया है। इस निवेश प्लान के तहत कंपनी $3.5 बिलियन रिसर्च ऐंड डवलपमेंट के लिए और $500 मिलियन मैन्युफैक्चरिंग खर्च करेगी। बकौल रिपोर्ट, इस कदम का उद्देश्य AI-फोकस्ड नेटवर्क कनेक्टिविटी और नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजीज़ को आगे बढ़ाना है।