अमेरिका में H1-B वीज़ा के लिए $100,000 की फीस के कारण वॉलमार्ट ने रोकी भर्तियां: रिपोर्ट
अमेरिकी मल्टीनैशनल रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने अमेरिका में काम करने के लिए एच-1बी वीज़ा की आवश्यकता वाले विदेशी कर्मचारियों की भर्तियों पर रोक लगा दी है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा की फीस को बढ़ाकर $100,000 करने के बाद लिया गया है। वॉलमार्ट भारत-चीन के टेक उम्मीदवारों समेत बड़ी संख्या में विदेशियों को नौकरी देती है।