अमेरिका में अगले हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे एलन मस्क: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) के प्रमुख और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला और स्टारलिंक के भारत में प्रवेश की योजनाओं को लेकर मस्क चर्चा कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 12-14 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।