अमेरिका में अधिकतर प्रोटीन पाउडर में मिला उच्च मात्रा में लेड: रिपोर्ट
कंज़्यूमर रिपोर्ट्स की जांच में पाया गया है कि अमेरिका में बिकने वाले कई प्रोटीन पाउडर और रेडी-टू-ड्रिंक शेक्स में लेड सहित भारी धातुएं मौजूद हैं। 23 में से दो-तिहाई उत्पादों में एक सर्विंग में ही तय सीमा 0.5 माइक्रोग्राम से ज़्यादा लेड पाया गया है। बकौल रिपोर्ट, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन में डेयरी प्रोटीन से 9 गुना अधिक लेड है।