अमेरिका में इस साल के आखिर तक मिलेगा हवा और सूर्य के प्रकाश से निर्मित पानी
अमेरिका की सोर्स नामक कंपनी की इस साल के आखिर तक हवा और सूर्य के प्रकाश से निर्मित पानी को बेचने की योजना है। इसके लिए कंपनी 'हाइड्रोपैनल' टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करती है जिसमें ये पैनल फैन्स को चलाने के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करते हैं जो हवा से जलवाष्प खींचकर बाद में इसे कलेक्शन एरिया में भेज देते हैं।