कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर रविवार को हमला हुआ और मंदिर की दीवार पर भारत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लिखे गए जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने कहा, "मंदिर के अपमान की एक और घटना के बाद इस बार चीनो हिल्स में हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ डटकर खड़ा है।"