मियामी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (अमेरिका) पर शनिवार शाम टैक्सीइंग के दौरान 2 विमान आपस में टकरा गए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ऑडियो से पता चला कि कोपा एयरलाइंस के बोइंग 737 के पायलट ने बताया कि उनके विमान को टक्कर लगी है। UPS बोइंग 767 के क्रू ने स्वीकार किया कि टैक्सीइंग करते हुए उनका विमान ज़्यादा आगे चला गया था।