अमेरिका में क्रैश होकर ट्रकों पर गिरा विमान, बना आग का गोला; वीडियो आया सामने
अमेरिका के टेक्सस में हिक्स एयरफील्ड के पास विमान हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई ट्रक जलकर राख हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, छोटा विमान क्रैश होकर कई ट्रकों पर जाकर गिर पड़ा और वहां आग का गोला बन गया। सामने आए वीडियो में प्लेन क्रैश होने के बाद काले धुएं का गुबार दिख रहा है।