अमेरिका में चुनाव के दिन हमले की साज़िश के आरोपी अफगान शख्स को FBI ने किया अरेस्ट
अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने देश में चुनाव वाले दिन हमले की साज़िश करने के आरोप में अफगानिस्तान के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार शख्स आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रेरित था। जांच में गिरफ्तार शख्स ने भीड़ पर हमला करने की साज़िश की बात कुबूल की है।