अमेरिका में छंटनी के बीच भारत में टेक कंपनियां बढ़ा सकती हैं हायरिंग
भारत और अमेरिका की टेक और बैंकिंग कंपनियां 2026 में भारत में हायरिंग बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। ब्लाइंड की नई रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 52% प्रोफेशनल्स ने कहा कि उनकी कंपनियां अगले साल भारत में भर्तियां बढ़ाएंगी। इनमें 34% लोगों को बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है, जबकि 18% ने मामूली बढ़ोतरी की बात कही है।