अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जेल में बंद 4 भारतीय-अमेरिकियों को क्षमादान दिया है और करीब 1500 लोगों की सज़ा कम की है। क्षमादान पाने वाले भारतीय-अमेरिकियों में मीरा सचदेव, बाबूभाई पटेल, कृष्णा मोटे और विक्रम दत्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति के रूप में मुझे उन लोगों पर दया दिखाने का सौभाग्य मिला जिन्होंने पश्चाताप और पुनर्वास किया।"