अमेरिका में टाइम्स स्क्वॉयर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, अफरा-तफरी का वीडियो आया सामने
न्यूयॉर्क में गुरुवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) टाइम्स स्क्वॉयर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय लोग नैशनल बास्केटबॉल असोसिएशन (एनबीए) चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत का जश्न मनाने के लिए लोअर मैनहट्टन की सड़कों पर उमड़ पड़े थे। सामने आए वीडियो में गोलियों की आवाज़ सुनाई दी जबकि वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे।