अमेरिका में टेकऑफ के दौरान विमान में लगी आग; यात्री चिल्लाया- प्लीज़ हमें बाहर निकालो

ह्यूस्टन (अमेरिका) में रनवे पर उड़ान भरते समय यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में आग लग गई जिसके बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। इसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक यात्री चिल्लाते हुए कह रहा है कि 'कृपया हमें यहां से बाहर निकालो।" विमान में 104 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे।