अमेरिका में ट्रांसफार्मर आपूर्ति करने के लिए सीजी पावर को मिला ₹900 करोड़ का बड़ा ऑर्डर
मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी सीजी पावर ऐंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस को अमेरिकी कंपनी टॉलग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस से करीब ₹900-करोड़ का बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए पावर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति से जुड़ा है। कंपनी के मुताबिक, यह उसका अबतक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है जिसे 12-20 महीनों में पूरा किया जाएगा।