अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका में हो रहे विरोध प्रदर्शन में 2,700 शहरों में करीब 70 लाख लोग जुटे हैं। वहीं, अलग-अलग शहरों से विरोध प्रदर्शन के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप की ट्रांसजेंडर-विरोधी नीतियों, सामाजिक असमानताओं और उनके विवादित फैसलों के खिलाफ 'वी नीड चेंज़’ जैसे नारे लगाए।