फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि उसने आतंकी संगठन ISIS से प्रेरित नए साल की पूर्व संध्या पर हमले की योजना को नाकाम किया है। बकौल एफबीआई, उसने उत्तरी कैरोलिना में एक ग्रोसरी स्टोर व रेस्टोरेंट पर चाकू और हथौड़े से लोगों पर हमले की योजना बना रहे 18-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।