अमेरिका में गुरुवार को ट्रंप टॉवर के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया व 'इज़रायल को हथियार देना बंद करो' और 'फिलिस्तीन को आज़ाद करो' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनी कार्यकर्ता महमूद खलील को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।