अमेरिका में बैठे बुज़ुर्ग ने किया ऐसा काम, एमपी के घर में होने वाली चोरी की वारदात को टाला
अमेरिका में बैठे बुज़ुर्ग ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपने सतना (एमपी) स्थित घर में चोरी को होने से रोक दिया है। उन्होंने लाइव फीड में चोरों को घर में घुसता देख कानपुर में बेटे को फोन किया जिसके बाद बेटे ने पड़ोसी को घटना की जानकारी दी। घटना के समय अमेरिका में दोपहर के 1 बज रहे थे।