अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज जॉन कफनर ने अमेरिका में बर्थराइट सिटिज़नशिप खत्म करने को लेकर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कोशिश अस्थाई रूप से रोक दी है। उन्होंने सुनवाई के दौरान ट्रंप के कार्यकारी आदेश को 'असंवैधानिक' बताया। गौरतलब है, डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले राज्यों (वॉशिंगटन, ऐरिज़ोना, इलिनॉय और ओरेगन) ने फेडरल कोर्ट में भी आदेश को कानूनी चुनौती दी है।