अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का बॉलरूम बनाने के लिए वाइट हाउस का एक हिस्सा गिरा दिया गया है। ट्रंप ने कहा, "इस प्रोसेस के तहत ईस्ट विंग को पूरी तरह से मॉडर्न बनाया जा रहा है और अब यह पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत होगा।" उन्होंने आगे कहा कि बॉलरूम 'अमेरिकी टैक्सपेयर के लिए ज़ीरो कॉस्ट' पर बनाया जाएगा।