अमेरिका में भारी बारिश के चलते सड़कों पर भरा पानी, 9 लोगों की हुई मौत

अमेरिका में बदलते मौसम के चलते कम-से-कम 9 लोगों की मौत हो गई है और भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। इनमें से सबसे ज़्यादा 8 लोगों की मौत केंटकी में हुई है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।