inshorts

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की पुलिस की गोलियां लगने से मौत के मामले पर MEA ने जारी किया बयान

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर मोहम्मद निज़ामुद्दीन की पुलिस फायरिंग में मौत के मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं...इसपर जांच जारी है...मृतक के परिवार के साथ भी हम संपर्क में हैं।" स्थानीय पुलिस के अनुसार, निज़ामुद्दीन ने अपने रूममेट पर चाकू से हमला किया था।