अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर पर लगा आरोप, दवाओं के बदले सेक्स की करता था मांग
अमेरिका में भारतीय मूल के 51-वर्षीय डॉक्टर रितेश कालरा पर मेडिकल धोखाधड़ी, ओपियॉइड का गैर-कानूनी वितरण और प्रिस्क्रिप्शंस के बदले मरीज़ों से यौन संबंधों की मांग करने का आरोप लगा है। कई महिलाओं ने शिकायत की कि कालरा ने प्रिस्क्रिप्शन के बदले उनसे ओरल सेक्स समेत अन्य सेक्शुअल फेवर मांगे। अटॉर्नी ने कहा कि कालरा ने पद का दुरुपयोग किया।