अमेरिका में भारतीय मूल के बिज़नेसमैन ने दिखाया बड़ा दिल, चुकाएंगे 200 छात्रों का एजुकेशन लोन
भारतीय मूल के परोपकारी अनिल कोचर ने स्टेट यूनिवर्सिटी विल्सन कॉलेज ऑफ टैक्सटाइल (नॉर्थ कैरोलिना) के ग्रेजुएट होने वाले छात्रों के फाइनल ईयर के स्टूडेंट लोन का पूरा भुगतान करने का एलान किया है। उनकी घोषणा के बाद छात्र खुशी से झूम उठे। बकौल रिपोर्ट्स, वर्ष-2026 में कॉलेज से 176 छात्रों ने बैचलर और 26-छात्रों ने मास्टर डिग्री हासिल की।