अमेरिका में भारतीय युवक की सिर में कई गोलियां मारकर की गई हत्या
तेलंगाना के 28-वर्षीय अंशुल नामक युवक की अमेरिका में कथित तौर पर सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई गई है। युवक पिज़्ज़ा डिलीवरी करने पहुंचा था और उनके परिवार का मानना है कि यह सुनियोजित हमला था जिसे फर्ज़ी ऑर्डर के ज़रिए अंजाम दिया गया। एमएनसी में कार्यरत अंशुल वीकेंड पर पार्ट-टाइम पिज़्ज़ा डिलीवरी का काम करते थे।