अमेरिका में भीषण गोलीबारी में 6 लोगों की हुई मौत

अमेरिका में मिसिसिपी के क्ले काउंटी में शुक्रवार को भीषण गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वारदात तीन अलग-अलग जगहों पर हुई है। क्ले काउंटी के शेरिफ (पुलिस अधिकारी) एडी स्कॉट ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और अब खतरे की कोई बात नहीं है।