टेक्सास (अमेरिका) में एक 31-वर्षीय महिला ने अपने 4 बच्चों पर गोलियां चलाईं जिनमें से 4 व 13-वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, महिला पर हत्या और घातक हथियार से गंभीर हमले के मामले दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। अस्पताल में भर्ती 8 व 9-वर्षीय दो बच्चों की हालत स्थिर है।