अमेरिका में मंडरा रहा है 'स्टैगफ्लेशन' का खतरा

अमेरिका में महंगाई और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कठोर आर्थिक नीतियों के बीच वहां 'स्टैगफ्लेशन' का खतरा बढ़ गया है। एक अर्थशास्त्री ने कहा, "स्टैगफ्लेशन की संभावना फिर से उभरी है क्योंकि नीतियों से उपभोक्ताओं की मांग प्रभावित हो सकती है।" दरअसल, स्टैगफ्लेशन में आर्थिक तरक्की की रफ्तार घट जाती है लेकिन बेरोज़गारी और महंगाई ऊंचे लेवल पर रहती है।