अमेरिका में मंदिर पर हमले और भारत विरोधी नारे लिखे जाने के मामले में भारत ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले और दीवार पर भारत विरोधी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लिखे जाने के मामले में भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम ऐसे जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, हम स्थानीय प्रशासन से इस मामले में ज़िम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील करते हैं।"