अमेरिका में मसूड़ों में सूजन और ब्लीडिंग के कारण शख्स को कटवाने पड़े अपने हाथ-पैर
अमेरिका के टेक्सस में दांतों में ब्लीडिंग और मसूड़ों की सूजन की समस्या को लेकर एक शख्स रेगुलर चेकअप के लिए डेंटिस्ट के पास गया लेकिन डॉक्टर के पास से लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह कांपने लगा। हालांकि, बाद में शख्स के सेप्टिक शॉक जानलेवा कंडीशन का पता चला जिसके बाद उसके हाथ-पैर काटने पड़े।