अमेरिका में यूरोप से आए विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया शख्स, जांच में मिला शव
अमेरिका में यूरोप से आए एक विमान की लैंडिंग गियर में छिपकर आए एक शख्स का जांच के दौरान शव मिला है। मृतक की पहचान उजागर नहीं की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर यात्रा करना बेहद खतरनाक है क्योंकि ऊंचाई पर ऑक्सीज़न की कमी और अत्यधिक ठंड के कारण तीन-चौथाई लोग जीवित नहीं बच पाते।