रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि अमेरिका में रूस के राजदूत अलेक्ज़ेंडर दारचीव का 66 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया है। मंत्रालय ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "हमने एक उत्कृष्ट राजनयिक, अनुभवी नेता, अच्छे सहयोगी और मार्गदर्शक को खोया है।" दारचीव को मार्च 2025 में अमेरिका में रूसी राजदूत नियुक्त किया गया था।