अमेरिका में रह रहे शख्स ने बताए 8 कारण जिसके चलते भारत नहीं लौटते NRI, छिड़ा विवाद

अमेरिका में रह रहे एक भारतीय शख्स ने इंस्टाग्राम पर 8 कारण बताए हैं जिसके चलते एनआरआई कठिनाइयों के बावजूद भारत नहीं लौटना चाहते। शख्स की सूची में 'प्रदूषण, खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर, वर्कलोड, बेरोज़गारी, कम आय, ज़्यादा खर्च व जीवन की गुणवत्ता' शामिल हैं। इसपर ऑनलाइन विवाद छिड़ गया व एक यूज़र ने लिखा, "दुआ है...आप कभी भारत वापस न लौटें।"