अमेरिका में लैंडिंग के बाद विमान के व्हील वेल में मिला शव
शिकागो (अमेरिका) से हवाई के माउई द्वीप पहुंचे यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के 'व्हील वेल' में लैंडिंग के बाद एक शव मिला है। विमानन कंपनी ने बताया कि विमान के 'व्हील वेल' में केवल बाहर से पहुंचना संभव है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह शख्स इसमें कैसे पहुंचा। एयरलाइंस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।