वरकला (केरल) से 'क्रिप्टो एक्सचेंज गरांटेक्स' के लिथुआनियाई सह-संस्थापक अलेक्सेय बेस्कियोकोव को गिरफ्तार किया गया है। बेस्कियोकोव पर आतंकवादी समूहों, मादक पदार्थ तस्करों और साइबर अपराधियों को मनी लॉन्ड्रिंग की अनुमति देने का आरोप है। बकौल सीबीआई, बेस्कियोकोव अमेरिका में वांछित हैं और उसके अनुरोध पर ही विदेश मंत्रालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।