inshorts

अमेरिका में शॉपिंग नहीं कर पाएंगे ईरानी राजनयिक, ट्रंप सरकार ने लगाया प्रतिबंध

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि न्यूयॉर्क आने वाले ईरानी राजनयिक व अधिकारी बिना अनुमति के कोस्टको जैसे स्टोर से सामान नहीं खरीद सकेंगे। मंत्रालय ने कहा, "एक तरफ जहां ईरान की जनता गरीबी से जूझ रही है, उनके पास इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है, वहीं, ईरान के अधिकारी व मौलाना यहां आकर लग्ज़री सामान खरीदते हैं।"