अमेरिका में शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद से IT सेक्टर में सोमवार को तूफानी तेज़ी दिखी। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 2% चढ़ा है व एचसीएल टेक, Cyient, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज़ के शेयर 2-3% तक भागे हैं। वहीं, इन्फोसिस के शेयर 2.59% चढ़े जबकि भारती एयरटेल और L&T के शेयरों में भी बढ़त देखी गई।