अमेरिकी यूनिवर्सिटीज़ में विरोध प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों विदेशी छात्रों को अमेरिकी विदेश विभाग ने ई-मेल भेजे हैं। इन ई-मेल्स में छात्रों को खुद से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया है। ई-मेल में कहा गया कि यदि छात्र वैध इमिग्रेशन स्टेटस के बिना अमेरिका में रहते हैं तो उन्हें जुर्माना, हिरासत और निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है।