पिट्सबर्ग (अमेरिका) में एक भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 50-वर्षीय राकेश एहागाबन के सिर में गोली मारी गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, राकेश एक कथित विवाद में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने आरोपी से पूछा था, "क्या तुम ठीक हो दोस्त?"