टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की कमाई में एप्पल का हिस्सा तेज़ी से बढ़ रहा है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को वित्त वर्ष 2025 में हुई कमाई का 37% हिस्सा (₹23,112 करोड़) अमेरिका में आईफोन्स एक्सपोर्ट करने के कारण आया जबकि 23% (₹14,255 करोड़) आयरलैंड से आया। गौरतलब है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स दो प्लांट्स में आईफोन का उत्पादन करती है।