अमेरिकी महिला को ₹95000 में मिलने वाली दवा भारत से ₹2300 में मिली, US हेल्थकेयर को कोसा
विक्टोरिया नामक एक अमेरिका महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उसे अमेरिका में $1,000 (लगभग ₹95000) में मिलने वाली दवा भारत से मंगवाने पर सिर्फ $25 (लगभग ₹2300) में मिल गई। विक्टोरिया ने अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम को 'स्कैम' बताते हुए कहा, "हमारा हेल्थकेयर सिस्टम मजाक बन चुका है। हमारे साथ खुलकर ठगी हो रही है।"