अमेरिकी महिला क्रिस्टीन फिशर ने इंस्टाग्राम पर बताया है, "हर संस्कृति में कुछ अलिखित नियम होते हैं और कुछ नियम मैंने भी भारत में महसूस किए हैं।" उन्होंने बताया, "अगर आप भारत में हैं तो बाएं हाथ से हाथ नहीं मिलाना चाहिए, उम्रदराज़ लोगों को उनके पहले नाम से नहीं बुलाना चाहिए और घर आते ही जूते उतार देने चाहिए।"