अमेरिकी यूट्यूबर का दावा- भारत में सिर्फ 5-स्टार होटलों में खाने के बावजूद पड़ गया बीमार

अमेरिकी यूट्यूबर टायलर ओलिवेरा ने दावा किया है कि भारत यात्रा के दौरान उन्होंने सिर्फ 5-स्टार होटलों में खाना खाया फिर भी वह बीमार पड़ गए। ओलिवेरा ने कहा कि भारत में सफाई को लेकर गंभीर समस्याएं हैं और इसपर बात करना नस्लभेदी नहीं है। उनके बयान पर कई भारतीयों ने नाराज़गी जताई और देश को बदनाम करने वाला बताया।