अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बताया है कि भारत पर अमेरिका 2 अप्रैल से रेसीप्रोकल टैरिफ लगाएगा। उन्होंने टैरिफ की तारीख को 2 अप्रैल रखने का कारण बताते हुए कहा, "मैं इसे 1 अप्रैल करना चाहता था लेकिन मैं अप्रैल फूल डे का आरोपी नहीं बनना चाहता था...मैं बहुत अंधविश्वासी हूं।" इस टिप्पणी के बाद अमेरिकी कांग्रेस सदस्य हंसने लगे।