अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद बॉर्डर पर आपातकाल घोषित करेंगे ट्रंप: अधिकारी
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वाइट हाउस के आगामी अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डॉनल्ड ट्रंप सीमावर्ती क्षेत्रों पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर देंगे। अधिकारी ने बताया कि ट्रंप सीमा पर सशस्त्र सैन्य बल समेत अतिरिक्त सैन्य बल भेजेंगे और सेना को क्षेत्रीय संप्रभुता को प्राथमिकता देने का निर्देश देंगे।