अमेरिकी रक्षा मंत्री और उनके साथियों को सैनिक ने लगाई फटकार, कहा- शांति बनाए रखें

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अपनी पत्नी जेनिफर और शीर्ष सहयोगियों के साथ अज्ञात सैनिक की समाधि के सामने तस्वीरें खिंचवाईं और फिर वे हंसने लगे। इसपर वहां खड़े एक सैनिक ने चिल्लाते हुए कहा, "सभी आगंतुक...हर समय शांति और सम्मान का माहौल बनाए रखें।" इसपर रक्षा विभाग ने कहा, "हमने हमेशा सैनिकों की शहादत का सम्मान किया है।"